Spread the love

दमोह : सेम ग्लोबल यूनिवर्सिटी भोपाल (म.प्र.) से शिक्षा शास्त्र में डॉ. मंजू अग्निहोत्री के सफल निर्देशन में शुचि अरोरा को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। शुचि अरोरा का विषय “शिक्षिकाओं में अवसाद की स्थिति का अध्ययन” रहा। वर्तमान में श्रीमती शुचि अरोरा डॉ. विजय लाल स्मृति महाविद्यालय के शिक्षा विभाग में सहायक प्राध्यापक के पद पर पदस्थ हैं। शुचि अरोरा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय ईश्वर के आशीर्वाद, माता-पिता “श्री हरीश कुमार चौपड़ा” एवं “श्रीमती सरोज चौपड़ा” एवं सास-ससुर “श्री अनिल कुमार अरोरा “एवं “श्रीमती नीलम अरोरा “से प्राप्त प्रोत्साहन को देती हैं। उन्होंने कहा उनके पति “श्री स्वप्निल अरोरा “के विशेष सहयोग के लिए उन्हें दिल से धन्यवाद देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *