Spread the love

जबलपुर। बेलबाग पुलिस एवं क्राइम ब्रांच टीम ने कल मुखबिर की सूचना पर भानतलैया स्थित संजीवनी प्राथमिक शाला के सामने अवैध हथियारों की तस्करी की फिराक में खड़े मोपेड सवार दो संदेहियों की तलाशी के दौरान आधा दर्जन बटनदार चाकू जब्त किये। आरोपियों को 25 आर्म्स एक्ट के तहत अभिरक्षा में लेकर चाकू के संबंध में पूछताछ की जा रही है। बेलबाग थाना प्रभारी राजकुमार खटीक ने बताया कि कल रात क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि भानतलैया संजीवनी प्राथमिक शाला के सामने दो युवक सफेद रंग की मोपेड लिए खड़े हैं। जिनके पास अवैध चाकू हैं। क्राइम ब्रांच व बेलबाग पुलिस ने जब मौके पर दबिश दी तो मुखबिर के बताये हुलिए के दो युवक खड़े दिखे। जो पुलिस को पास आता देख भागने लगे। जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम आकाश डूमार व सौरभ गौर बताये। तलाशी के दौरान आकाश की दाहिनी जेब में 4 बटनदार चाकू रखे मिले वहीं सौरभ के पास से दो बटनदार चाकू मिले। आरोपी युवकों को अभिरक्षा में लेकर जब्त किए गए चाकू के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *