Spread the love

दमोह। सोफिया स्कूल दमोह द्वारा अपने फाउंडर्स-डे पर पौधा लगाया गया। पौधा लगाकर प्रधान अध्यापिका ने बताया कि जिस तरह पौधा अपनी ऊँचाइयों को छुएगा उसी प्रकार हम भी नित नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगे इसी सन्दर्भ में उन्होंने आगे बताया हमारे प्रधान मंत्री द्वारा एक पेड़ माँ के नाम 2.0 अभियान चलाया जा रहा है जिस में उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम“ एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। इस अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा। माँ और प्रकृति दोनों ही जीवन का मूल आधार हैं और इस पहल के माध्यम से हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।ं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *