

सागर। कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने जल जीवन मिशन योजना के माध्यम से जल निगम के द्वारा जिले के राहतगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम बिचपुरी एवं बण्डा विकासखंड के ग्राम कंदारी के सरपंचों को शतप्रतिशत घरों में पेयजल सप्लाई कर शतप्रतिशत मासिक किराया लेने पर प्रमाणपत्र देकर पुरुस्कृत किया कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने कहा कि जिले में इसी प्रकार से सभी ग्रामों कार्यवाही की जाना है जिससे कि जिले में शतप्रतिशत घरों को समय पर पेयजल उपलब्ध हो सके और उसके मासिक राशि का कलेक्शन भी संबंधित पंचायत को मिल सके। उन्होंने कहा कि बिचपुरी सरपंच श्री प्रदीप साहू एवं कंदारी-पनारी सरपंच श्री कृष्णकुमार सिंह ठाकुर के द्वारा अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में जल निगम के माध्यम से 100 प्रतिशत परिवारों को पेयजल उपलब्ध कराया और मासिक राशि लेकर निर्विघ्न रूप से पेयजल सप्लाई का संचालन हो रहा है।
