Spread the love

प्राप्त लक्ष्य से 395 प्रतिशत अधिक कराया पंजीयन …जिले में पुरुषों से अधिक महिलाओं ने दिखाई अपनी रुचि
बालाघाट। कलेक्टर मृणाल मीना की पहल और निर्देशन से अटल पेंशन योजना के क्रियान्वयन में बालाघाट जिला पूरे देश में अव्वल है। बालाघाट जिले ने प्राप्त लक्ष्य से 395 प्रतिशत अधिक पंजीयन कराकर यह उपलब्धि हासिल की है। दूसरे स्थान पर कर्नाटक राज्य का कोलार जिला है। जबकि मध्यप्रदेश राज्य का श्योपुर तृतीय स्थान पर है।
जानकारी के अनुसार देश में 1 मई 2025 से अटल पेंशन योजना में अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे के लिए विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान 15 जुलाई तक चलेगा। कलेक्टर मृणाल मीणा द्वारा इस अभियान के अंतर्गत जिले में 50 हजार लोगों को इस योजना से जोडऩे का लक्ष्य दिया है। इस विशेष अभियान में मौजूदा समय में 11 हजार 814 असंगठित क्षेत्र के कामगारों एवं लोगों को इस योजना से जोड़ा जा चुका है, जो देश के सभी जिलों में सबसे अधिक है।
2992 का मिला लक्ष्य, 11814 लोगों को जोड़ा
इस अभियान के अंतर्गत केंद्रीय एजेंसी द्वारा बालाघाट जिले को 2992 लोगों को जोडऩे का लक्ष्य दिया गया है। 4 जुलाई तक इस लक्ष्य के विरुद्ध 11 हजार 814 लोगों को जोडकऱ 395 प्रतिशत उपलब्धि के साथ बालाघाट जिला देश में प्रथम स्थान पर है। द्वितीय स्थान पर कर्नाटक का कोलार, तृतीय स्थान पर मध्यप्रदेश का श्योपुर, चतुर्थ स्थान पर कर्नाटक का चिकबल्लापुर, पंचम स्थान पर उत्तरप्रदेश का बाराबंकी, छठवें स्थान पर पश्चिम बंगाल का माल्दा, सातवें स्थान पर उत्तरप्रदेश का महाराजगंज, आठवें स्थान पर मध्यप्रदेश का उज्जैन व नौवें स्थान पर अलीराजपुर तथा दसवें स्थान पर पश्चिम बंगाल का मुर्शिदाबाद जिला है।
10384 महिलाओं का हो चुका है पंजीयन
अटल पेंशन योजना से जुडऩे में बालाघाट जिले में पुरूषों की तुलना में महिलाओं ने अधिक रुचि दिखाई है। इस अभियान के अंतर्गत जिले में 10384 महिलाओं, 1429 पुरूषों व 1 ट्रासजेंडर ने अपना पंजीयन कराया है। इस प्रकार अटल पेंशन योजना के अंतर्गत जिले में पंजीकृत कुल लोगों की संख्या 1 लाख 6 हजार 366 हो गई है। जिसमें 62 हजार 289 महिला , 44 हजार 62 पुरूष और 15 ट्रासजेंडर शामिल है।
चार विभागों का साझा प्रयास
इस योजना के क्रियान्वयन में चार विभागों का साझा प्रयास सामने आया है। कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में बैंकों के साथ कृषि, महिला एवं बाल विकास, आजीविका मिशन और श्रम विभाग का अमला लगातार लोगों को जोडऩे का कार्य कर रहा है। इसके लिए गांव-गांव में शिविर भी लगाए जा रहे हैं।
इनका कहना है
अटल पेंशन योजना के इस विशेष अभियान में मौजूदा समय में 11 हजार 814 लोगों को जोड़ा गया है। जिसमें 10384 महिलाओं, 1429 पुरूषों व 1 ट्रासजेंडर ने अपना पंजीयन कराया है। जिले में अभी तक कुल 1 लाख 6 हजार 366 लोगों का पंजीयन हो चुका है।
-संजीय कुमार, एलडीएम, बालाघाट
अटल पेंशन योजना के क्रियान्वयन में बालाघाट जिला देश में पहले स्थान पर है, यह एक बड़ी उपलब्धि है। योजना से जुडऩे के लिए महिलाओं ने अधिक रुचि दिखाई है। असंगठित क्षेत्र को लोगों को इस योजना से जोड़े जाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
मृणाल मीना, कलेक्टर, बालाघाट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *