Spread the love

कलेक्टर ने जूड़ी नदी जल स्तर का लिया जायजा

पुलिस बल तैनात करने तथा बाढ़ की रोकथाम के लिए बाउंड्री वॉल प्रस्ताव भेजने दिए निर्देश

दमोह: गत रात्रि हुई बारिश से बटियागढ़ क्षेत्र की जूड़ी नदी सहित आसपास के नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने आज नदी जल स्तर का जायजा लिया। उन्होंने सबंधित अधिकारी से नदी के दोनों ओर पुलिस बल तैनात के निर्देश दिए ताकि कोई भी व्यक्ति जान जोखिम में डालकर पुल पार न कर सके। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह करते हुए कहा अफवाहों से बचें और जिला प्रशासन का सहयोग करें। जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।साथ ही जूड़ी नदी के बाढ़ग्रस्त इलाके का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बाढ़ का पानी बस स्टैंड की ओर न बढ़े, इसके लिए विशेषज्ञों की टीम भेजकर आवश्यकतानुसार बाउंड्री वॉल निर्माण कराने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री कोचर ने बाढ़ से निपटने के लिए प्रस्ताव बनाकर शीघ्र भेजने को कहा ताकि प्राथमिकता से कार्य कराया जा सकें। साथ ही तहसीलदार श्री चौधरी को निर्देशित करते हुए कहा जिन स्थानों पर नालों पर अवैध कब्जा कर बहाव को रोका गया है, उनकी जांच कर त्वरित कार्रवाई की जाए, जिससे जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।ज्ञात हो कि जूड़ी नदी के पुल पर से पानी बह रहा है, जिससे पुल से होकर किसी भी प्रकार की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गया है, इस दौरान तहसीलदर योगेंद्र चौधरी सहित अन्य अधिकारी-कमर्चारीगण, ग्रामीणजन मौजूद रहे।

कलेक्टर पहुँचे बकायन

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर अपने भ्रमण के दौरान ग्राम बकायन पहुंचे। उन्होंने यहां पर 131 वाँ मृदंगाचार्य पंडित नाना साहेब पानसे स्मृति गुरु पूर्णिमा संगीत समारोह के स्थल का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारी और ग्रामीण जन मौजूद रहे। ज्ञातव्य हैं कि गुरु पूर्णिमा का दो दिवसीय आयोजन यहां पर 10 जुलाई 2025 को शाम 7:00 से शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *