
दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि जब मैं सीएम राइज यानि सांदीपनि विद्यालय दमोह गया था, तब मैंने वहाँ पर पॉक्सो की पेटी देखी थी, जहाँ पर बेटियां अपनी शिकायतें दर्ज कराती है, वहाँ पर हमको 35 शिकायतें मिली थी और उसका समाधान भी तत्काल प्रिन्सिपल ने करवाया था। एम.एल.बी स्कूल में आए तो स्कूल मैंने देखा तो मुझे बड़ी खुशी हुई देख कर पॉक्सो एक्ट के तहत् बहुत अच्छे से रजिस्टर्ड मेंटेन किया गया है, प्रियंका सिंह अठ्या जो शिक्षिका इस स्कूल में पढ़ाती है, उन्होंने इसकी पूरी जिम्मेदारी ली हुई है और हर शनिवार को पेटी खोलती है और इसके बाद इन्होंने एक प्रॉपर रजिस्टर बनाया हुआ है, उस रजिस्टर में हर शिकायत की एंट्री की जाती है, बच्चों के पेरेंट्स और संबंधितों से संपर्क किया जाता है और उस शिकायत का निराकरण किया जाता है।


कलेक्टर श्री कोचर ने कहा कि यह बहुत ही अच्छा प्रयोग हैं, बहुत अच्छी पहल है और सभी स्कूलों के द्वारा इसको अपनाया जाना चाहिए, इतनी लगन और समर्पण के साथ यह काम कर रही है, इस कार्य के लिये यह बधाई की पात्र है, इससे वाकई में बेटियों की समस्याओं को समझने और उनको हल करने में बहुत मदद मिलेगी। कलेक्टर ने कहा मैं चाहूंगा कि सभी स्कूल इस पहल का अनुसरण करें और प्रिंसिपल सोनवलकर भी बधाई के पात्र हैं, जो इस तरह की गतिविधियों को प्रोत्साहन दे रहे हैं और मैं चाहूंगा कि आपके माध्यम से सभी स्कूलों में जाए ताकि सभी इसका अनुसरण करें।
