जनसुनवाई में 211 आवेदनों पर हुई सुनवाई

दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 में जिले भर से आये नागरिकों की आज जनसुनवाई में समस्याएं सुनी। इस दौरान ग्राम झलौन के आवेदक ने अपने बड़े भाई के अभिभावकों विहीन बच्चों को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय दमोह में 09 वी कक्षा में प्रवेश उपरांत छात्रावास उपलब्ध कराये जाने सबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री कोचर ने तत्काल विद्यालय प्राचार्य को दूरभाष पर निर्देशित करते हुए कहा नियमानुसार प्रवेश की कार्यवाही तत्काल पूरी की जाए ताकि विद्यार्थी को परेशानी न हो। इसी प्रकार बांदकपुर के छात्र-छात्राओं ने उच्चतर माध्यमिक बांदकुपर में पीईएन नबंर जनरेट ना होने से प्रवेश नहीं हो पा रहा हैं कलेक्टर श्री कोचर ने तत्काल कार्यवाही करने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा उक्त छात्रों का प्रवेश हो जाए जिस पर कार्यवाही करते हुए बीआरसी की आईडी से नबंर जनरेट कर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रवेश की कार्यवाही की गई।
इसी प्रकार जनसुनवाई के दौरान कुसमी मानगढ़ के आवेदक ने आधारकार्ड में सुधार कराने, ग्राम पंचायत सैड़ारा के आवेदक ने पात्रता पर्ची में ईकेवायसी ना होने के कारण राशन प्राप्त ना होने सबंधी, फुटेरा वार्ड नं 05 दमोह की आवेदिका ने बरसात का पानी भर जाने सबंधी आवेदन प्रस्तुत किए। इसी प्रकार कलेक्टर श्री कोचर ने आए हुए अन्य आवेदनों पर सबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसी तरह अन्य आवेदकों ने अपनी बातों, समस्याओं तथा इसी प्रकार कुछ सामूहिक आवेदन भी दिये गये।
इस दौरान सामान्य जनसुवाई में 21 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई के दौरान 95 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही 36 आधार कार्ड और 03 आयुष्मान कार्ड सम्बन्धी कार्य किये गए। इस दौरान कलेक्टर मीना मसराम, सहायक कलेक्टर ऋषिकेश ठाकरे, डिप्टी कलेक्टर बृजेश सिंह, लोकसेवा प्रबंधक चक्रेश पटेल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
