Spread the love

दमोह ! आज 9 जुलाई 2025 को पूरे देश के अंदर करीब 50 करोड़ लोग आम हड़ताल में जा रहे है।
मेडिकल एन्ड सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव यूनियन के अध्यक्ष ऋषि तिवारी ने बताया कि इस हड़ताल में देश की 11 ट्रेड यूनियनों में से 10 ट्रेड यूनियन के साथ कई स्वतंत्र ट्रेड यूनियने जिनमे प्रमुख रूप से बैंक बीमा पोस्टल यूनियने भी इस 22 वी संयुक्त आम हड़ताल करने जा रहे है।
उल्लेखनीय हैं कि इस आम हड़ताल को देश के संयुक्त किसान मोर्चा ने भी अपना पुर्ण समर्थन के साथ नारा दिया है कि ट्रेड यूनियने शहरी भारत बंद करे और किसान ग्रामीण भारत बंद करेंगे
इस 22 वी संयुक्त आम हड़ताल की प्रमुख मांगो में-
1- चारो श्रम संहिताओं को वापस ले।
2- महगाई पर रोक लगाए।
3- बेरोजगारो को रोजगार दो।
4- न्यूनतम वेतन 26910 रुपये लागू करो।
5- न्यूनतम पेंशन 9000 लागू करो।
6- सार्वजनिक उद्योगों को बेचना बंद करो।
7- ठेकाकरण आउट सोर्सिंग संविदा में स्थाई नियुक्तियां लागू करो।
इन मूल मांगो के साथ ये हड़ताल होने जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *