Spread the love

बीए एलएलबी परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन
जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में गत दिवस उस वक्त अफरातफरी मच गई। जब एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने परीक्षा में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि बीए एलएलबी चौथे सेमेस्टर की परीक्षा में दो अलग-अलग प्रश्न पत्र दिए गए। जिनमें कुछ आउट ऑफ सिलेबस थे। इससे न केवल उनका पेपर बिगड़ा है। बल्कि उन्हें मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ा। छात्रों ने परीक्षा फिर से कराने व दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने रादुविवि में छात्रों ने मिलकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि बीएएलएलबी चौथे सेमेस्टर के इकोनॉमिक्स पेपर में परीक्षा के दौरान दो अलग-अलग प्रश्न पत्र बांटे गए है। जिनमें से कुछ प्रश्न पत्र पाठ्यक्रम से बाहर के थे। इससे कई छात्रों की परीक्षा प्रभावित हुई। प्रदर्शन में शामिल एनएसयूआई प्रभारी अचलनाथ का कहना था कि ऐसी परिस्थितियों में विद्यालय की साख खराब हो रही है| उन्होंने मांग की है कि इकोनॉमिक्स की परीक्षा को रद्द कर दोबारा आयोजित किया जाए या सभी छात्रों को जनरल प्रमोशन दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने दोषी अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने और इस मामले को लेकर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ आरके बघेल का कहना था ऐसी गलतियां पहले भी हो चुकी हैं, अब इन शिकायतों की गंभीरता से जांच की जाएगी। डॉ बघेल ने बताया कि परीक्षा से जुड़ी सभी आपत्तियों की जांच के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। जो पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *