Spread the love

हरियाणा विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी किया घोषणा-पत्र, कई लुभावने वादे
-25 लाख तक मुफ्त इलाज, महिलाओं को हर माह दो हजार रुपए देने का वादा

चंडीगढ़। कांग्रेस ने आज यानी शनिवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणा-पत्र कर दिया है। 40 पेजों के घोषणा-पत्र में कांग्रेस ने कई वादे किए गए हैं, जिनमें 25 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज और महिलाओं को हर महीने दो हजार रुपए की आर्थिक मदद देना शामिल है। इसके साथ ही, सतलुज-यमुना लिंक नहर से पानी लेने का भी वादा किया गया है।
दिल्ली में पिछले हफ्ते कांग्रेस ने हरियाणा के लोगों के लिए सात वादे-पक्के इरादे की घोषणा की थी, जो कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अगुवाई में पेश की गई थी। पार्टी का दावा है कि घोषणा-पत्र में सभी वर्गों को ध्यान में रखा गया है और पिछले कार्यकाल में किए गए वादों को पूरा करने का प्रयास किया गया है।
घोषणापत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सभी के लिए शिक्षा का स्तर सुधारना। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना। 25 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज। महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता के रुप में हर महीने दो हजार रुपये की मदद। किसान आयोग का गठन जिसमें किसानों के मुद्दों पर ध्यान देने की बात कही गई है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी भी दी गई है।
कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि हमें पूरा यकीन है कि राज्य में कांग्रेस सरकार बनाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी वादों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। कांग्रेस का यह घोषणा-पत्र हरियाणा की जनता को आकर्षित करने का प्रयास है, और अब यह देखना होगा कि चुनावी मैदान में ये वादे किस हद तक प्रभाव डालते हैं। कांग्रेस की कोशिश है कि जनता के विश्वास को जीतकर राज्य में सत्ता में वापस आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *