Spread the love

गुना। जिले की आरोन थाना क्षेत्र के ग्राम सहरोक से ट्रेक्टर चोरी के मामले में पुलिस ने ट्रेक्टर चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार कर चोरी गया ट्रेक्टर बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी अंकित सोनी के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के निरंतर खुलासे कर इनके अपराधियों पर सख्त कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में एएसपी मानसिंह ठाकुर के मागदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में जिले के आरोन थाना प्रभारी निरीक्षक वृजमोहन सिंह भदौरिया और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम सहरोक से ट्रेक्टर चोरी के मामले में सक्रियता से कार्यवाही करते हुए प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार कर चोरी हुआ ट्रेक्टर बरामद कर लिया है । उल्लेखनीय है कि फरियादी ईश्वर सिंह धाकड़ निवासी ग्राम सहरोक थाना आरोन के द्वारा दिनांक 22-23 अप्रेल 2025 की रात में उसका फार्मट्रेक ट्रेक्टर चोरी होने की रिपोर्ट आरोन थाने पर दर्ज कराई गई थी । जिस पर से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 259/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था ।
पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से ट्रेक्टर चोरी के उपरोक्त प्रकरण में सक्रियता से कार्यवाही की गई और इसमें अपने मुखबिर तंत्र और विभिन्न तकनीकी संसाधनों की मदद से ट्रेक्टर चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी की तलाश व पतारसी के सघन प्रयास किये गये इस हेतु आरोन थाना पुलिस के लगातार प्रयासों के फलस्वरुप ट्रेक्टर चोरी में अज्ञात आरोपियों को ज्ञात किया गया और बीते रोज आरोपी ओरन सिंह पुत्र अखे सिंह धाकड़ निवासी ग्राम सहरोक थाना आरोन एवं जसमाल पुत्र सुखलाल भील निवासी ग्राम सगा बरखेड़ा थाना आरोन को गिरफ्तार कर जिनके कब्जे से प्रकरण में चोरी हुआ ट्रेक्टर कीमती 07 लाख रूपये को बरामद कर लिया है । आरोपियों से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि आरोपी ओरन सिंह धाकड़ द्वारा उक्त ट्रेक्टर को चलाने के लिये लिया था एवं 22-23 अप्रेल की रात को ओरन सिंह द्वारा अपने साथी जसमाल भील के साथ षडय़ंत्र कर ट्रेक्टर को किराये पर चलाने के लिये राजस्थान भेज दिया और ट्रेक्टर मालिक को ट्रेक्टर चोरी हो जाना बताया । जिस पर से प्रकरण में अपराध धारा 316(2) एवं 56(1) बीएनएस का इजाफा किया गया । पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया, सउनि जयदेव सिंह यादव, सउनि रामकृष्ण सिंह, प्रधान आरक्षक दीपक त्रिपाटी, प्रधान आरक्षक राममोहन दुवे, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र पाल, आरक्षक प्रताप मौर्य, आरक्षक प्रकाश डोडियार, आरक्षक देवेन्द्र कुशवाह, आरक्षक रंजीत रमन, आरक्षक गौरब शर्मा, आरक्षक महेश चौरसिया की सराहनीय भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *