
दमोह: जिले के ग्राम लकलका रोड पर कुड़ी पुलिया के पास बस क्रमांक एमपी 09 एफ ए 5306 आधी पुलिया के नीचे उतरी थी और आधी बस पुलिया के पिलर में फसी होने पर पुलिस द्वारा अत्याधिक बारिश के कारण नदी नालों पर पानी बहने के दौरान पुलिया पार करने के आरोप में सहायक उप निरीक्षक अक्षेन्द्र नाथ की सूचना अनुसार बस ड्रायवर पर धारा 281 बीएनएस 184, 134 एमव्ही एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। एसडीएम आरएल बागरी ने बताया सहायक उप निरीक्षक अक्षेन्द्र नाथ चौकी इमलिया थाना तेजगढ़ अत्यधिक बारिश के कारण नदी नालों के तस्दीक करने हेतु क्षेत्र में रवाना हुये थे। लकलका के पास कुड़ी पुलिया के ऊपर पानी बह रहा था कुछ लोग पुलिया पार करने का प्रयास कर रहे थे, जिनको समझाइश दी गई। बस चालक द्वारा खतरनाक ढंग से लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर यात्रियों की जान जोखिम में डाली जिसे उपस्थित नागरिकों ने रोकने का प्रयास किया इसके बाद भी बस निकालने के दौरान अत्याधिक बहाव के कारण बस पुलिस के वायें तरफ आधी नीचे उतर गई। डायवर बस छोड़कर भाग गया। ग्रामवासियों की मदद से यात्रियों को सकुशल बस से उतारा गया।
