
ओम श्रीवास्तव बने नगर मंत्री
दमोह। अभाविप का स्थापना दिवस कार्यक्रम हुआ संपन्न। दमोह नगर में एबीवीपी के 77वें स्थापना दिवस पर मैधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का भव्य मंचीय कार्यक्रम हुआ । मंचासीन अतिथियों में रूप में महाकौशल प्रांत के प्रांत जिज्ञासा संयोजक रोहित पांडेय, दमोह कोतवाली टीआई मनीष कुमार, दमोह नगर के नगर अध्यक्ष राहुल चौहान नगर मंत्री ओम श्रीवास्तव उपस्थित रहे, कार्यक्रम के पश्चात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दमोह नगर की नवीन कार्यकारिणी घोषणा की गई जिसमें वर्ष 2025-26 हेतु मनीष नेमा को नगर अध्यक्ष एवं ओम श्रीवास्तव को नगर मंत्री हेतु मनोनीत किया गया।
