Spread the love

हत्या के पीछे मामूली विवाद
दमोह ! कोतवाली अंतर्गत आने वाले पठानी मोहल्ले में शुक्रवार की देर शाम एक युवक की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला जिसकी पुलिस देर रात तक सरगर्मी से तलाश करती रही है पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए वाहन कार क्रमांक एमपी 20 सीएफ 4322 जप्त कर ली है और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है मृतक की पहचान राकेश रैकवार उर्फ रक्के (उम्र 40 साल) के रूप में हुई है !
राकेश के भाई बबलू ने बताया कि शाम को चिकन खरीदते समय राकेश की आरोपी अकील के पिता से किसी बात को लेकर मामूली कहा सुनी हुई थी जिसके बाद रात करीब 9:00 बजे राकेश मां को इलाज के लिए बाइक से लेकर अस्पताल जा रहा था इसी दौरान रास्ते में अजमेरी गार्डन के पास अकील खान ने उसकी बाइक को जोर से जोरदार टक्कर मार दी जिससे मां और राकेश गिर गए इसके बाद आरोपी ने कार को रिवर्स करके बार-बार राकेश को कुचल दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई इस मामले में राकेश की मां नन्हीं बाई ने बताया कि वह इलाज के लिए अपने बेटे के साथ जा रही थी !
वही बाइक गिर जाने के बाद आरोपी ने जानबूझकर बेटे को कई बार कार से दबाया मैं दौड़कर दूसरे बेटे को बुलाने घर गई और जब लौट कर देखा तो बेटा खून से लथपथ पड़ा था और आरोपी भाग गया था ! घटना की सूचना पर सीएसपी एच आर पांडे , कोतवाली पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों के बयान के बाद और घटनास्थल की जांच के बाद प्रथम दृष्टया हत्या का मामला पाते हुए हत्या का मामला दर्ज किया गया है आरोपी अकील खान की देर रात तक गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस कर रही थी ! वही अजमेरी गार्डन में एक कैमरा भी लगा हुआ है जिसका कैमरा खंगाला जा रहा हैं !
इस मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक राकेश और आरोपी अकील एक ही मोहल्ले में रहते हैं और दोनों एक दूसरे से परिचित भी थे राकेश रैकवार मछली पकड़ने का काम करता है और इससे उसके परिवार का भरण पोषण भी होता है वहीं आरोपी अकील खान एक गैस एजेंसी में काम करता है उसका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस के अनुसार नहीं है !
वही इस घटना को लेकर शहर के पठानी मोहल्ला क्षेत्र में हिंदू संगठनों से जुड़े लोग और रैकवार समाज के लोग पहुंचे और उन्होंने आरोपी के सरकारी जमीन पर बने अतिक्रमण को तुरंत बुलडोजर चला कर गिराने की मांग की वही राकेश की 2 साल और 10 महीने की दो बेटियां हैं उसकी पत्नी रेणुका ने मुआवजा और आरोपी को फांसी देने की मांग की है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *