
वसुंधरा नगर में सिद्धचक्र विधान का विश्व शांति महायज्ञ के साथ हुआ समापन
दमोह। वसुंधरा नगर जैन में श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान का विश्व शांति महायज्ञ के साथ भव्य समापन हुआ। युगल प्रतिष्ठाचार्य विद्वान डॉ प आशीष जी, अभिषेक जी जैन दमोह के निर्देशन में यह पूरा कार्यक्रम विधि विधान के साथ निर्विघ्न, सम्पन्न हुआ। सुबह अभिषेक शांतिधारा सरस्वती पूजन के पश्चात विश्व शांति महायज्ञ में सभी लोगों ने हवन करते हुए आहुतियां दी। इस अवसर पर प अभिषेक जी ने कहा कि आज वीर शासन जयंती है। 66 दिन बाद आज के ही दिन भगवान की दिव्य ध्वनि खीरी थी। प्रथम उपदेश से वीर शासन की शुरुवात हुई थी। हम सभी आज वर्तमान शासन नायक महावीर स्वामी के शासनकाल में जीवन जी रहें है।


हवन के पश्चात श्री जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वीर शासन जयंती पर वीर प्रभु को पालकी में विराजमान कर भव्य शोभयात्रा मंदिर जी से शुरू की गई जो एलोरा कालोनी होती हुई मंदिर की पूरी परिक्रमा की गई। इस दौरान डीजे पर युवा महिलाएं एवं पुरुष नृत्य करते हुए, पाठशाला के बच्चों के दिव्य घोष के साथ चल रहे थे। श्री जी के जयकारों की गूंज से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा था। घर घर वीर प्रभु की पलक पांवड़े बिछा कर स्वागत कर आरती की गई। द्वार द्वार रंगोली सजाई गई। मंदिर जी में जुलूस का समापन हुआ। वसुंधरा नगर मंदिर कमेटी ने युगल प्रतिष्ठाचार्य विद्वान डॉ आशीष जैन, अभिषेक जैन का सम्मान किया। वसुंधरा मंदिर कमेटी ने विधान आयोजन समिति, सभी कार्यकर्ताओं, महिला मंडल, युवा मंडल सहित समस्त समाज का आभार माना।
