Spread the love

दमोह। नीलम संगीत साधना केन्द्र पर गुरु पूर्णिमा पर्व विद्यालय के बच्चों व उनके अभिभावकों के बीच उत्साह पूर्वक मनाया गया स कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पं. श्याम सुन्दर शुक्ल रहे जिनके द्वारा मंत्रोचार के साथ दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया स सर्वप्रथम बच्चों के द्वारा सामूहिक रूप से माँ सरस्वती वंदना, भगवान जगन्नाथ स्वामी की वंदना तथा शक्ति वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, तदुपरान्त मुख्य अतिथि का तिलक लगाकर व पुष्पहार से स्वागत किया गया स गुरु पूर्णिमा के विशेष अवसर पर बच्चों द्वारा गुरु वंदना प्रस्तुत की गई स इसके उपरांत गुरुजी के रूप में मुख्य अतिथि पं श्याम सुन्दर शुक्ल जी एवं विद्यालय के संगीत आचार्य पं मुकेश कुमार दुबे को विद्यालय परिवार व सभी बच्चों के द्वारा तिलक लगाकर पुष्पहार पहनाकर शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में गुरु को भगवान से साक्षात्कार कराने का सरल माध्यम बताते हुए संगीत साधना के द्वारा भगवान की कृपा प्राप्त करने के महत्व को बताया स विद्यालय के बच्चों में त्रिशा जैन व देवांश ने भजन, दिव्य श्री ने राग भूपाली में सूर्यांश व आभास द्वारा राग यमन में छोटा ख्याल प्रस्तुत किया, इसी क्रम में राघवी, समृद्धि, तान्या, मीनाक्षी, दिवयांशी, श्रेया, नमामि, शांभवी, अनाया, वरुनिका, वरेन्य, गौरांग, द्वारा भी अपनी प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में भागीदारी की स कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन सेवानिवृत प्राचार्य व इस संगीत विद्यालय की संचालक डॉ प्रेमलता नीलम ने किया एवं सभी की उपस्थिति के प्रति आभार हर्षिता बाथरे ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *