
दमोह। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा समूह की महिला सदस्यों के द्वारा डॉक्टर अग्रवाल स्कूल के परिसर में एक वृक्ष मां के नाम वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर महासभा की जिला अध्यक्ष सुमित्रा अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण की जान है वर्षों के बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर ही हम अपनी पृथ्वी को बचा सकते हैं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुमित्रा अग्रवाल के अलावा उपाध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रश्मि गर्ग महामंत्री मंजू अग्रवाल नगर अध्यक्ष आशा अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य रागनी अंजलि अनंत अंजलि अतुल मंजू वंदना निशा रानी रितु किरण आदि की उपस्थिति रही इसमें विशेष उपस्थित मध्य प्रदेश अग्रवाल महासभा की क्रांति उपाध्यक्ष राम अग्रवाल की उपस्थिति रही वृक्षारोपण के पश्चात सभी ने दूसरों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया।
