
दमोह :एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत दमोह नगर से लगे ग्राम मारूताल स्थित वन भूमि में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश पीसी गुप्ता, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, पुलिस अधीक्षक श्रृतकीर्ति सोमवंशी सहित जिला न्यायालय के न्यायाधीशगणों एवं वन मंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे द्वारा आंवला, हर्र, बहेड़ा, रीठा आदि के लगभग 100 पौधों का पौधरोपण किया गया।

वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रम चौधरी ने बताया दमोह सामान्य वन मंडल द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पौधरोपण कर प्रकृति का संतुलन बना रहे इसी उद्देश्य से 25 हेक्टर क्षेत्र में यहां लगभग 25 हजार पौधों का रोपण किया गया है। कार्यक्रम में जिला लोक अभियोजक अधिकारी जिला विधिक प्राधिकरण सचिव, उपवन मंडल अधिकारी, वन विभाग अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

