Spread the love

जबलपुर। सिविल लाईन थानान्तर्गत एक नवविवाहिता ससुराल से 68 लाख रूपए नगदी एवं 15 लाख के पुस्तैनी जेवर लेकर भागी घटना के संबंध में सिविल लाईन थाना प्रभारी अनूप कुमार नामदेव ने बताया कि राजकुमारी भवन सिविल लाईन निवासी दिनेश कुमार चौबे के बेटे कार्तिकेय चौबे ने पूजा गुर्जर से प्रेम विवाह किया था। तभी से बहू और बेटा उसके साथ रहते थे दिनेश चौबे ने सिविल लाईन थाना के समीप कचनार केसल्स में डूप्लेक्स खरीदने के लिए तिलहरी निवासी किशोर कुकरेजा से साढ़े 52 लाख रूपए में सौदा किया था तथा फर्नीचर के लिए 10 लाख रूपए का भुगतान अलग से किया जाना था यह राशि दिनेश ने अपनी स्वयं की आमदनी व रिश्तेदारों से उधार लेकर जुटायी थी दिनेश ने अपने पुस्तैनी 15 लाख के जेवर बहू पूजा गुर्जर के पास सुरक्षित ऊपर वाले कमरे के दीवान के बाक्स में रखवा दिये थे। दिनेश चौबे ने जब आवश्यकता होने पर लड़के कार्तिकेय के साथ ऊपर के कमरे में पलंग के बाक्स में जहां जेवर व नगदी रखवाये थे देखा तो जेवर व नगदी गायब मिला। पत्नी बीना चौबे व पुत्र कार्तिकेय चौबे से इस संबंध में पूछा तो उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। गत 21 अप्रैल को बहू पूजा गुर्जर साढे 68 लाख नगदी व 15 लाख के जेवर लेकर कहीं भाग गई है। दिनेश चौबे की शिकायत पर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन पूजा गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *