
जबलपुर। कोतवाली थाना अतंर्गत कृति परिसर साकेत नगर उखरी कोतवाली में एक नवविवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है कोतवाली पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार बजरंग नगर करमेता निवासी श्रीमति निधि दुबे उपाध्याय ने लिखित शिकायत की, कि उसका विवाह कृति परिसर साकेत नगर उखरी कोतवाली निवासी अंशुल दुबे से गत 22 फरवरी 2025 को हुआ था| विवाह में उसके पिता ने अपनी सामर्थता के अनुसार गृहस्थी का सामान, सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी रूपये दिये थे| शादी के कुछ दिनों बाद पति अंशुल दुबे, सास हेमलता दुबे, ससुर ओमप्रकाश दुबे के द्वारा शादी में कम दहेज मिलने को लेकर उसे ताना मारने लगे एवं शादी में सोने की चैन अंगूठी, ब्रेसलेट तथा 5 लाख रूपये नहीं देने की बात कहते हुए शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे| उसने यह सब बात अपने मायके में बतायी तो गत 23 मई को भाभी शिल्पा उपाध्याय उसे लेने आयीं तो देखा कि निधि के ससुराल वालें उसे कमरे में बंद कर मारपीट कर रहे थे| भाभी ने आपत्ति जताई तो भाभी के धक्का मुक्की कर मारपीट कर बोले कि यदि ननद को हमारे घर में रखना है तो हमारी मांगे पूरी करो नहीं तो अपनी ननद को लेकर चली जाओ उसकी सास ने उसके जेवर भी ले लिये और भाभी के साथ उसे भगा दिया। गत 26 मइ्र को निधि का बड़ा भाई शिवदास उपाध्याय उसे लेकर ससुराल आया तो सास एवं पति ने उसे घर से भगा दिया| शादी के समय ससुराल वालों ने झूठ बोला था कि अंशुल दुबे टाटा इंश्योरेंस में नौकरी करता है जबकि पति अंशुल दुबे कुछ नहीं करता है घर में ही रहता है उसके परिवारजनों ने ससुराल वालों को काफी समझाया लेकिन पति, सास, ससुर नगदी 5 लाख, सोने की चैन, अंगूठी, ब्रेसलेट की मांग कर रहे हैं।
पुलिस ने लिखित शिकायत पर आरोपी पति, सास, ससुर के विरूद्ध धारा 85, 3(5) बीएनएस तथा 3, 4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
