Spread the love

वर्षाऋतु में नदियों नालों में मगरमच्छ किनारों पर विचरण करते है

दमोह: वनमण्डलाधिकारी ईश्वर जरांडे ने जिलेवासियों से कहा वर्षाकाल 2025 में अत्यधिक वर्षा होने के कारण जिले अंतर्गत आने वाली ब्यारमा नदी, उपनदी एवं उनसे जुडे़ हुए नालों जिन में पानी का भराव रहता है, अपने पूरे उफान पर है। वर्षाऋतु में नदियों नालों में मगरमच्छ किनारों पर विचरण करते है, वर्षाऋतु में मटमेला पानी होने और पानी के बहाव के कारण मगरमच्छ आने की आहट भी नही लगती है, जिससे आम जनमानस को जानमाल का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा विशेषकर ऐसे सभी ग्रामवासियों, आम-जनमानस जो ब्यारमा नदी उसकी उपनदी एवं उनसे जुडे़ हुए नालों के किनारे निवास करते है, आग्रह किया जाता है कि जलभराव वाले स्थलों पर किसी भी कार्य से न स्वयं जायें न ही किसी को जाने दें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *