लूट का माल मुथूट फाइनेंस में गिरवी रख लिया 1 लाख 15 हजार का लोन

भोपाल। पुराने शहर के कोहेफिजा थाना इलाके में बीते दिनो पुलिस ने चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में पति-पत्नि सहित एक नाबालिग भी शामिल है। गिरोह ने 2 जुलाई को आधे घंटे के भीतर दो लूट की वारदातों को अंजाम दिया था। थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रिमझिम सक्सेना ने पुलिस को बताया की 2 जुलाई की रात करीब 8.15 बजे विजय नगर पर अज्ञात बाइक सवार तीन युवको ने उन्हें चलती गाडी से गिराकर गले में पहनी सोने की चैन लूटकर भाग गये। वहीं नयापुरा लालघाटी पर रहने वाले फरियादी राम बंसल ने अपनी शिकायत में बताया की 2 जुलाई की रात करीब 8.45 बजे उनकी पत्नी अपनी सहेली के साथ ग्रीन आर्केड कॉलोनी के बाहर रोड पर वॉक कर रही थीं। तभी बाइक सवार दो अज्ञात बदमशो ने उनकी पत्नी के गले से सोने की चैन झपटी और फरार हो गये। दोनो ही मामलो में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला कायम कर उनकी तलाश शुरु की। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें तीन बाइक सवार बदमाश नजर आये। इसके बाद आरोपियों के भागने वाले रास्तों का रुट मैप तैयार कर बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सबसे पहले गिरोह के मास्टरमाइंड यूसुफ उर्फ भोपाली उर्फ चुचू पिता साबर (21) निवासी चिकलोद रोड जहांगीराबाद, हाल पता स्टेशन बजरिया को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ की अन्य आरोपियो में उसकी पत्नी आशिया बी, साथी नदीम खान और 17 साल का नाबालिग शामिल है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सभी आरोपियो को दबोच लिया। अधिकारियो के अनुसार यूसुफ ने लूटी गई सोने की चेन पत्नी आशिया को दी थी। जिसे उसने अशोका गार्डन स्थित मुथूट फाइनेंस पर गिरवी रख 1.15 लाख लोन लिया। इस रकम से कपड़े-खिलौने खरीदे, घूमने फिरने पर खर्च कर दिये। 9 हजार से यूसुफ ने बाइक मॉडिफाई करवाई। तीसरा आरोपी
नदीम खॉन पिता वाहिद (19) निवासी काजी कैम्प थाना हनुमानगंज है, वही चौथा नाबालिग आरोपी 17 साल का है, जो एमपी नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी सेकेंड हैंड खरीदी गई बाइक से वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस आरोपियो से अन्य वारदातो के बारे में पूछताछ कर रही है।
