
जबलपुर। क्राईम ब्रांच और तिलवारा पुलिस की संयुक्त टीम ने नागपुर जबलपुर हाईवे स्थित लम्हेटा घाट बायपास के समीप मादक पदार्थ गांजे की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 किलो 304 गांजा जब्त किया है| जब्त गांजे की कीमत लगभग 2 लाख 6 हजार रुपए बताई गई है|
तिलवारा थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान गत रात क्राईम ब्रांच और तिलवारा पुलिस की टीम ने नागपुर-जबलपुर हाईवे स्थित लम्हेटा घाट वायपास के पास गांजा बेचने की फिराक में खड़े नर्मदा नगर गोहलपुर निवासी 28 वर्षीय विवेक उर्फ आलोक साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 पैकेट में रखे 10 किलो 304 ग्राम गांजा जब्त किया है| पुलिस ने आरोपी विवेक उर्फ आलोक साहू के विरूद्ध धारा 8, 20 एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
