Spread the love

जबलपुर। अधारताल थाना अतंर्गत मतस्य पालन विभाग के सामने अधारताल तालाब के पास देशी कट्टा लेकर घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 देशी कट्टा एवं 1 कारतूस जब्त किया है| आरोपी के खिलाफ मोबाइल छीनने के दो मामलें दर्ज है|
अधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने बताया कि गत दिवस मुखबिर की सूचना पर मतस्य पालन विभाग के सामने अधारताल तालाब के पास कट्टा लेकर घूम रहे ग्राम गुर्दा अधारताल निवासी 19 वर्षीय नुरुउद्दीन अंसारी उर्फ अज्जू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देशी कट्टा एवं एक कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। बताया गया है कि आरोपी नुरूउद्दीन अंसारी उर्फ अज्जू के विरूद्ध थाना अधारताल एवं थाना ओमती में पैसों की मांग कर मारपीट एवं झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने के दो अपराध पंजीबद्ध हैं।
आरोपी युवक को देशी कट्टा एवं कारतूस के साथ रंगे हाथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक रामसनेह शर्मा, प्रधान आरक्षक नीरज तिवारी, आरक्षक शशि प्रकाश, सुरजीत, दुर्गेश की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *