

दमोह ! कोतवाली थाना अंतर्गत गत शुक्रवार की शाम अजमेरी गार्डन के पास एक युवक की कार से कुचलकर की गई हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी के पिता को भी सह आरोपी बनाया है और कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेजा गया है ! इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक एच आर पांडे ने बताया कि खिलौनाबाई रैकवार पत्नी दुर्गा प्रसाद रैकवार उम्र 62 वर्ष निवासी फुटेरा वार्ड पांच ढ़िमरोला मोहल्ला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका छोटा लड़का रक्के उर्फ राकेश रैकवार शाम को बाजार गया था तो पठानी मस्जिद के पास उसका नासिर खान के साथ पुरानी बुराई पर से विवाद हो गया था वह सब्जी लिए बिना ही घर वापस आ गया था फिर अपनी मां के साथ बाजार गया था जो अजमेरी गार्डन के पास शाम करीब 6:30 बजे पहुंचे तो रक्के उर्फ राकेश को देखकर नासिर खान ने वही सफेद रंग की कार पर बैठे अपने लड़के अकील को इशारा किया इशारा इस तरह का किया कि रक्के उर्फ राकेश पर कार चढ़ा दो तो अकील ने अपने पिता नासिर खान का इशारा देखकर कार स्टार्ट की और तेजी से चला कर राकेश के ऊपर चढ़कर उसकी हत्या कर जिस पर कोतवाली दमोह में अपराध क्रमांक 520 / 2025 धारा 103/1, 3,5 बीएनएसआरोपी अकील खान एवं नासिर खान के विरुद्ध प्रकरण कायम किया था ! मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया , सीएस पी एच आर पांडे के मार्गदर्शन में कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार द्वारा टीम गठित कर लगातार आरोपियों की पतासाजी कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटे में गिरफ्तार कर लिया था आरोपियों से पूछताछ की गई तो आरोपियन द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया! उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन मारुति स्विफ्ट जप्त की गई आरोपितों को गिरफ्तार कर उनको न्यायालय में पेश किया गया था !
प्रकरण के पुलिस ने बताया कि मामले के आरोपित अब्दुल अकील पुत्र नासिर खान उम्र 35 साल निवासी हजारी की तलैया दमोह के विरुद्ध पूर्व में दो प्रकरण दर्ज है जिसमें एक मारपीट एवं एक एक्सीडेंट का प्रकरण दर्ज है वही आरोपित नासिर पुत्र अब्दुल रज्जाक उम्र 59 साल निवासी बजरिया वार्ड चार हजारी की तलैया दमोह के विरुद्ध मारपीट का एक मामला पहले से दर्ज है वहीं मृतक रक्के उर्फ राकेश उम्र 36 साल निवासी फुटेरा वार्ड नंबर 5 दमोह थाना कोतवाली का सूचीबद्ध गुंडा था जिसके विरुद्ध थाना कोतवाली दमोह में कुल 15 अपराध दर्ज है इसमें मारपीट के 13 और अवैध शस्त्र केदर्ज है !
आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार , उपनिरीक्षक बी एस हजारी, एएसआई राकेश पाठक , अलजार सिंह ,प्रधान आरक्षक देवेंद्र रैकवार, अजीत दुबे, महेश यादव ,आरक्षक नरेंद्र पटेरिया ,दरबारी , रूपनारायण ,ओम प्रकाश, धर्मेंद्र ,प्रदीप आदि का सहयोग रहा!
