Spread the love

पीएमश्री कॉलेज में पुलिस विभाग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय नशे से दूरी है जरूरी को लेकर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

नशा मुक्त रहने दिलाई गई शपथ छात्र-छात्राओं से हुआ संवाद

दमोह : प्रदेश स्तर पर यह अभियान चल रहा है, जिससे हमारी पीढ़ी नशे से दूर रहे है और नशे जैसे दुर्रव्यसनों में ना फंसे। यह पुलिस विभाग की बड़ी अच्छी पहल है। मैं पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ, नशा प्रगति नहीं मित्रों, मौत का बुलावा है” यह संदेश देने का काम पुलिस विभाग के द्वारा किया जा रहा हैं। इस आशय के विचार प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने पीएमश्री कॉलेज में पुलिस विभाग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय नशे से दूरी है जरूरी को लेकर जागरूकता कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा लगातार 15 दिनों तक गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलेगा और निश्चित रूप से आमजन जागरूक होंगे और नशे से दूर रहने की शपथ ली जाएगी।राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा इस अभियान के अंतर्गत संकल्प लिया जाये हम कभी नशा नहीं करेंगे तो यह शपथ जितने लोगों को दिलाएंगे समाज में उतनी ही जागरूकता आएगी। इस कार्यक्रम के लिये समाज को पूरा सहयोग करना चाहिए।

            सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा           नशे से आप भी दूर रहें और दूसरों को भी दूर रहने की सलाह दें, आप आने वाले समय में भारत देश के जवाबदार और जिम्मेदार नागरिक रहेंगे। उन्होंने कहा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई है वह शपथ मात्र नहीं यह जिम्मेदारी और जवाबदारी एक स्वस्थ भारत, एक भारत और श्रेष्ठ भारत निर्माण करने के हम सब का दायित्व हैं। आने वाले भारत का भविष्य आप लोग ही हैं इस अभियान को सफल बनाएं। 15 दिवसीय पखवाड़े में सभी लोग सम्मिलित हो अलग-अलग जगह पहुंचकर युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह जरूर दें।  इस अवसर पर नशा मुक्त रहने शपथ दिलाई गई। साथ ही छात्र-छात्राओं से संवाद किया गया। इस दौरान गौपाल पटेल पुलिस अधीक्षक श्रृतकीर्ति सोमवंशी, जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे, एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया, सीएसपी एचआर पांडे सहित अन्य जनप्रनिधिगण, शिक्षकगण, छात्र-छात्राए मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *