Spread the love

मझगुवां माल में पंचायत भवन और देवरीलीलाधर में कौशल उन्नयन केन्द्र का हुआ लोकापर्ण

दमोह: मझगुवॉ माल पंचायत की बहुप्रतीक्षित मांग थी, कि यहाँ पर पंचायत भवन नहीं है, बड़ी पंचायत है तो यह मांग उनकी पूरी हुई है। यह पंचायत भवन 24 लाख रूपये की राशि से बनके तैयार हुआ हैं, उसका लोकार्पण भी किया हैं और देवरी लीलाधर में सांस्कृतिक मंच की डिमांड लोगों ने की थी, वह बनकर तैयार हो गया हैं, उसका भी लोकार्पण किया हैं, गांव वालों की जो डिमांड है वह धीरे-धीरे पूरी कर रहे हैं और आने वाले समय में और भी डिमांड ग्रामवासियों ने  रखी हैं, पूरी की जायेगी। इस आशय के विचार प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने आज मझगुवां माल में पंचायत भवन एवं देवरीलीलाधर में कौशल उन्नयन केन्द्र का लोकापर्ण करते हुये व्यक्त किये।

            राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह‍लोधी ने कहा यहाँ का पुल बरसात के समय में डूब जाता है तो पुल इतना ऊंचा करना है, कि बरसात के समय डूबे ना, यह डिमांड पूरी करनी है और यहाँ पर सामुदायिक भवन की लोगों ने डिमांड की है, इसके लिये 25 लाख की राशि से आने वाले समय में सामुदायिक भवन भी यहाँ बनाया जायेगा। उन्होंने कहा दो स्कूल जर्जर हैं, उन स्कूलों में अभी बरसात के समय दिक्कत हैं, उन स्कूलों की मरम्मत गौण खनिज की राशि से करवाई जायेगी। एक चबूतरा, रंगमंच की डिमांड थी इसके लिये 3 लाख रूपये का पत्र विधायक निधि से दी है। उन्होंने कहा ग्रामवासियों की जो डिमांड आ रही है उस डिमांड को पूरा करने का काम किया जा रहा है।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा विधानसभा चुनाव के समय हमने वादा किया था कि दोबारा विधायक बनाओगे तो हर खेत में पानी पहुंचाएंगे, केन- बेतवा  परियोजना 1 लाख करोड़ की प्रधानमंत्री बना रहे है, परियोजना के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने हमारे क्षेत्र के हर खेत तक पानी पहुंचाने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने केन-बेतवा परियोजना को ब्यारमा नदी से जोड़ने और एक बांध बनाकर पानी इकट्ठा करने तथा उस बांध से हर खेत में पानी पहुंचाने की बात कही है। उन्होंने कहा सतधरू परियोजना से हर घर में पीने का पानी पहुँच गया, वैसे ही पाइपलाइन के द्वारा हर खेत में पानी पहुँच जायेगा। केन-बेतवा लिंक परियोजना में ब्यारमा नदी को जोड़ा जायेगा, अब पानी को स्टोर करने के लिये घटेरा के वहाँ जो रेलवे लाइन है उस तरफ एक बड़ा बांध बनेगा। वहाँ पर पानी इकट्ठा होगा और पानी इकट्ठा होने के बाद जैसे पाइप लाइन के द्वारा आपके यहाँ पीने का पानी आ रहा है,  वैसे ही रचना योजना बन रही है और पाइप लाइन के द्वारा आपके हर खेत में पानी भी पहुँच जाएगा।

            राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा केन- बेतवा योजना किसानों के लिये वरदान से कम नही है, इस योजना के पूर्ण हो जाने के बाद किसान प्रतिवर्ष 4-5 फसलें ले पायेगा, जिससे यहॉ के किसान समृद्ध होगें इसलिये ब्यारमा नदी को केन-बेतवा नदी में जोड़ने का काम किया है। जब यह योजना 7-8 वर्ष में पूर्ण हो जायेगी तो हर ग्राम, खेत तक पानी पहॅुचेगा और किसान खुश और संपन्न होगा। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा मझगुवां माल में 340 गरीबों को पक्के मकान बनाकर दिए और जिनके नाम छूट गए थे, उनका फिर से सर्वे करवा लिया और 148 नए नाम जोड़ दिये गए है।   340 मकान बनकर तैयार हो गए है, 81 पिछली सूची के बाकी है, तो इस प्रकार 421 मकान हो गए है और फिर से सर्वे करवा दिया 149 और जोड़ दिए तो 570 पक्के मकान बनाकर देने संकल्प पूर्ण किया है।

            राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा हमारी सरकार किसान सम्मान निधि के अंतर्गत प्रत्येक किसान को 12000 रूपये देती है और किसी के परिवार में 02 किसान है तो 24000 रूपये आ रहे है और जिस घर में 03 किसान है तो 36000 रूपये आ  रहे है। उन्होंने कहा अगर मानलो किसी घर में 03 किसान और 03 लाड़ली बहनें है तो उस परिवार को 81000 रूपये प्रतिवर्ष देने का काम हमारी सरकार कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *