Spread the love

थाना बटियागढ पुलिस की कार्यवाही

दमोह ! 9 वर्ष से फरार चल रहे दुष्कर्म के ईनामी आरोपी को बटियागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ! थाना प्रभारी सुधीर कुमार बेगी ने बताया कि दिनांक 04.10.2016 को फरियादी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिक लड़की को संदेही मुस्ताक खान निवासी बटियागढ़ बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर संदेही मुस्ताक खान के विरूद्ध अपराध धारा- 222/2016 धारा- 363 भा.द.वि. का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
प्रकरण सदर में दौरान विवेचना के अपह्रर्ता को दस्तयाब कर कथन लेख किये गए जिसने अपने कथनों में आरोपी मुस्ताक खान एवं वकील खान निवासी बटियागढ़ द्वारा उसके साथ दुष्कर्म करना बताया गया।बाद प्रकरण में धारा 366(क), 376(घ) भा.द.वि., 5/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा कर आरोपियों की तलाश की गई जो आरोपी मुस्ताक खान निवासी बटियागढ़ को वर्ष 2016 में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया एवं आरोपी वकील खान की तलाश पतारसी लगातार की गई जो आरोपी के दस्तयाब नहीं होने से धारा 299 जा.फौ. के तहत् चालान न्यायालय में पेश किया गया।
मुख्यालय के विशेष अभियानों के तहत श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह व एसडीओपी पथरिया के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी बटियागढ़ के नेतृत्व में टीम गठित कर विश्वसनीय मुखबिर तैनात किये गये । परिणाम स्वरूप बटियागढ़ पुलिस एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम ने दिनांक 17.07.2025 को बीड़ी कालोनी बटियागढ़ से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम वकील उर्फ हमीद पिता मुहर्रम खान निवासी ग्राम बटियागढ़ थाना बटियागढ जिला दमोह बताया गया है ! आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सुधीर बेगी , उप.निरी. शेषकुमार दुबे , सहा.उप.निरी. सुदेश आदर्श , प्र.आर.475 तुलसीराम पटैल , आर.593 नरेन्द्र सिंह , आर.642 विशाल ,आर. 311 राजेन्द्र , प्र.आर.राकेश अठ्या (साइबर सेल) की मुख्य भूमिका रही !

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *