Spread the love

दमोह। श्रावण माह के शुभ अवसर पर असाटी समाज की तीनों समितियों जिसमें वरिष्ठ समिति, युवा समिति, महिला समिति, संयोजक देवेंद्र असाटी, सहसंयोजक रूपेंद्र गोलू असाटी, रचना प्रमोद असाटी व दमोह क्षेत्र के सभी समाज बंधुओ के सहयोग से भव्य कावड़ यात्रा रविवार सुबह 10 बजे से निकाली गई. इस कावड़ यात्रा को देख सभी प्रफुल्लित हुए.असाटी समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र असाटी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मालती असाटी, महिला अध्यक्ष नेहा असाटी, शिक्षक महेश असाटी, शैलेंद्र शैलू असाटी, युवा उपाध्यक्ष सृजन असाटी ने बताया कि यह कावड़ यात्रा विभिन्न मार्गाे से होकर निकल रही थी, तभी कावड़ यात्रा को देखने के लिए सड़कों पर लोगों की जगह-जगह भीड़ देखी गई। कावड़ यात्रा का शुभारंभ असाटी वार्ड-1 स्थित संस्कार भवन से किया व श्री राम मंदिर में पंडितों द्वारा कावड़ पूजन करके यात्रा को आगे बढ़ाया गया. कावड़ यात्रा में छोटे बच्चों के द्वारा निरंतर डमरू की ध्वनि की गई. देवी स्वरूप छोटी बच्चियों की सुंदर झांकियां और उनके साथ छोटे बच्चे त्रिशूल लिए हुए सजाए गये व शिव पार्वती की सुंदर स्वरूप बनाए गए. कलश लिए हुए भी महिलाएं कावड़ यात्रा का हिस्सा बनी

कावड़ यात्रा का शहर के बकौली चौक पर राजू असाटी, कपिल सोनी और पूर्व नपा अध्यक्ष मनु मिश्रा, कैलाश भंडार,हनुमानगढ़ी मंदिर में गुड़िया इंटरप्राइजेज ओमप्रकाश जगदीश और सचिन असाटी,श्री जानकी रमण बूंदाबहु मंदिर, शक्ति फोटोकॉपी पीताम्बर सचिन असाटी, कोतवाली चौराहा पर विनय असाटी, जेल मंदिर में पंडित संजय गौतम,वैश्य समाज पदम इटोरिया,केसी अग्रवाल, जुगल अग्रवाल सत्य प्रकाश असाटी, अनिल अग्रवाल, बेलाताल पर साहिल और उनकी टीम के द्वारा शानदार रूप से फूल की पंखुड़ी और पेयजल से स्वागत सत्कार किया गया. कावड़ यात्रा में समाज की महिलाओं व पुरुषों द्वारा कावड़ लिए हुए शिव मंत्रों का जप करताल ध्वनि में करते हुए कावड़ यात्रा दमोह जटाशंकर धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जल अभिषेक किया गया. इसके पश्चात सभी समाज बंधुओ ने प्रसादी ग्रहण की और कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी समाज बंधुओ का पूर्ण सहयोग रहा. अंत में बेहतर व्यवस्था रहने पर सकल असाटी समाज की तीनों समितियों ने पुलिस-प्रशासन, यातायात, मंदिर ट्रस्ट और नगर पालिका का आभार व्यक्त किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *