मतदान प्रक्रिया में बढ़-चढ़ के हिस्सा ले और अपना वोट अवश्य डालें- कलेक्टर श्री कोचर

दमोह। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जानकारी देते हुए कहा कि जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 16 के पद के लिए आज 22 जुलाई को मतदान होने जा रहा है, मतदान का समय सुबह 07 बजे से अपराह्न 03 बजे तक है। उन्होनें इस क्षेत्र के सभी मतदाता भाई-बहनों से कहा है कि इस मतदान प्रक्रिया में बढ़-चढ़ के हिस्सा ले और अपना वोट अवश्य डालें। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा कि जिले में प्रथम बार पेपरलेस मतदान हो रहा है और इस प्रक्रिया में भाग लेते समय एक नया अनुभव देखने को मिलेगा, जिसमें कागजी प्रक्रियाओं के स्थान पर इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल प्रक्रियाओं के माध्यम से मतदान की संपूर्ण कार्यवाही संपन्न की जाएगी। श्री कोचर ने कहा मेरा सबसे अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में मतदाता भाई-बहन घरों से निकले और 07 बजे से 03 बजे तक अपने मत का प्रयोग अवश्य करें।
