दमोह: आज मंगलवार प्रात: 07 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक दमोह जिले में पंचायत उपनिर्वाचन के अतर्गत मतदान पेपरलेस तरीके से कराए जाएंगे। इस अवसर स्टेट आईकॉन सारिका घारू ने दमोह जिले के इन चुनाव क्षेत्र के सभी मतदाताओ से अपील है कि शत प्रतिशत मतदान कर राज्य निर्वाचन आयोग के इस नवाचार को उत्साह के साथ सफल करें। दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा स्वयं पहल किये जाने के आधार पर मप्र राज्य निर्वाचन आयोग पेपरलेस पद्धति के आधार पर पायलेट प्रोजेक्ट में इस चुनाव को यहां करने जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग आयुक्त मनोज कुमार श्रीवास्तव तथा आयोग के सचिव अभिषेक सिंह द्वारा पेपरलेस बूथ की कल्पना को मूर्त रूप दिया जा रहा है।

सारिका ने कहा कि दमोह जिले मे होने जा रहा यह पायलेट प्रोजेक्ट के रूप मे पेपरलेस इलेक्शन आने वाले समय मे पूरे प्रदेश और फिर देश मे पेपरलेस बूथ की प्रकिया को अपनाने के लिये प्रथम सीढ़ी बनने जा रहा है। तो पेपरलेस बूथ के इस चुनाव मे करे पूरी भागीदारी और दमोह जिले का नाम प्रदेश और देश स्तर पर रोशन करे।


