
दमोह। आदर्श प्रजापति समाज जिला दमोह के द्वारा बडी देवी मंदिर में दक्ष प्रजापति जयंती मनायी। जिसमें समाज के सभी वर्गो ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के शुभारंभ में महराज दक्ष प्रजापति का पूजन किया गया। राजेन्द्र बरदिया अध्यक्ष ने महराज दक्ष प्रजापति की गाथा का वर्णन किया और समाज के वरिष्ठ शासकीय सेवा निवृत्त परसमराम प्रजापति, कन्हैया लाल प्रजापति शिक्षक, रामरतन प्रजापति लिपिक, बाबूलाल प्रजापति, गुड्डा प्रजापति, नन्नू प्रजापति का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। वर्ष 2024-25 में उत्तीर्ण बच्चो को प्रशसस्ति पत्र मेडल वितरित किये गये। जिसमें निकुंज, दीपाली, प्रवीण, आदित्य आदि बच्चो को प्रमाण पत्र दिये। कार्यक्रम में समाज के उमाशंकर प्रजापति, मूलचंद प्रजापति, नंदन चक्रवर्ती, पीएल प्रजापति, केएल प्रजापति ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजेन्द्र श्री बरदिया ने समाज की एकता पर जोर दिया। इस अवसर पर समाज के केएस, संदीप, मूलचंद, राजू, सुखदेव, हरलाल, सुरेन्द्र, महेन्द्र, शंकर, गनेश, महेन्द्र ठेकेदार, ललित, उमेश, मनीष, विवेक, भागचंद, बद्री, बिहारी, खित्तू, दिनेश, रामकिशोर, रवि, उत्तम, आकाश, बाबूलाल आदि प्रजापति समाज के सैकडो स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन नंदन चक्रवर्ती व आभार उमाशंकर प्रजापति ने माना।
