Spread the love

नशामुक्ति अभियान के तहत डाइट संस्थान में हटा पुलिस ने किया संवाद

हटा : विद्यार्थी नशे से दूर रहकर ही अपना भविष्य बेहतर बना सकते, व्यसन मुक्त रहकर ही अपना कैरियर बनाकर आप आगे बढ़ सकते हैं, क्योकि जब आप खुद को नशा मुक्त रखेंगे तभी शारीरिक, मानसिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ्य रहते हुए अच्छे से पढ़ाई कर सकेंगे, विद्यार्थी जीवन मे अनुशासन का बड़ा महत्व है आप सभी छात्र-छात्राओं से अपील है शैक्षणिक संस्थाओं के साथ-साथ अपने पूरे जीवन मे अनुशासन रखें, यातायात नियमों का पालन करें और एक बेहतर समाज की परिकल्पना साकार करें यह बात अनुविभागीय अधिकारी हटा प्रशान्त सिंह सुमन ने आज डाइट संस्थान हटा में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं से की। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे नशे से दूरी है जरूरी, अभियान के तहत हटा थाना पुलिस ने डाइट संस्थान में छात्र छात्राओं से कई मुद्दों पर संवाद किया और अभियान की जानकारी देकर नशामुक्ति की अपील करते हुए सायबर क्राइम, ऑनलाईन फ्रॉड, बिना पहचान वाले नंबरों से फोन कॉल, वीडियो कॉल आदि से बचने की सलाह दी और अपील की आप सभी भी पुलिस की मदद करे ताकि समाज नशामुक्त, अपराध मुक्त हो।

थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया जिला पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया और हटा अनुविभागीय अधिकारी हटा पुलिस प्रशांत सिंह सुमन के निर्देशन में थाना पुलिस लगातार अभियान को गति दे रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *