
दमोह। हरियाली तीज (झूला तीज) के शुभ अवसर पर असाटी समाज की महिलाओं ने मिलकर हरियाली तीज बहुत ही हर्षाेल्लास से मनाया, इसमें अनेक प्रकार के गेम रखे गए. प्रश्न उत्तरी, कुर्सी दौड़, रस्सी कूद सोलह श्रृंगार आदि गेम का आयोजन किया गया. सभी बहनों ने गेम का आनंद लिया व सभी महिलाओं ने मिलकर सावन के झूले व सावन गीत गाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई समस्त पदाधिकारी गण संरक्षक मंडल मार्गदर्शक मंडल के सभी सदस्यों के साथ-साथ समाज की अधिक संख्या में बहनों की भरपूर उपस्थिति के साथ सभी ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता देकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की. वहीं आयोजक महिला समिति के द्वारा समाज की सभी बहनों को श्रृंगार सामग्री वितरित कर व समाज के सभी बहनों को जलपान कर कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।
