जिला प्रशासन के निर्देश पर हुआ “स्वच्छ दमोह सांस्कृतिक महोत्सव” का आयोजन
सामूहिक प्रयास से आयेगी स्वच्छता- जिला सीईओ श्री वर्मा


दमोह : स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह के सभागार मे राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया के मुख्य अतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सीईओ अर्पित वर्मा ने की । मां सरस्वती के पूजन और वंदना से कार्यक्रम का आरंभ हुआ । इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत संस्था द्वारा पौधा और प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया।इस अवसर पर म.प्र.राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा कि हमें अपने आप से स्वच्छता की शुरुआत करनी पड़ेगी, हम अपने गांव शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लेंगे तो निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभियान सफल हो पाएगा। हम सभी को विकसित भारत बनाने के लिए स्वच्छता और आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है, लोग कहते है की व्यक्ति सौ वर्ष जिए में कहता हूं सौ वर्ष स्वस्थ जिए संकल्प को लेकर आज हम सभी को यहां से जाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत सीईओ अर्पित वर्मा ने कहा कि हम सभी के सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छता आएगी। आज सामाजिक संस्थाएं जन जागरूकता के अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी कर रही है, जो सराहनीय है। यदि ग्रामीण क्षेत्रों में किसी प्रकार के अधिक गंदगी वाले स्थान हो तो उसकी सूचना जिला पंचायत को प्रदान करें, साथ ही अपने-अपने ग्रामों का को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लें तभी हमारा दमोह स्वच्छ होगा और हमारा भारत स्वच्छ होगा। उन्होंने संस्था की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि छात्र सर्व कल्याण समिति और इस कार्यक्रम के संयोजक कृष्णा पटेल द्वारा निरंतर समाज हित में कार्य किए जा रहे हैं जो बहुत ही प्रशंसनीय है।
इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुमेरिया, पथरिया में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में आज प्रथम अनुज प्रजापति, द्वितीय महक राजपूत, तृतीय जसवंती मिश्रा एवं विशेष पुरस्कार से आशी विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया। साथ ही सतीश पटेल और महेन्द्र पटेल टीम महाविद्यालय और युवा लोकगीत गायक घनश्याम पटेल ने स्वच्छता पर बुंदेली लोक गीत प्रस्तुत किया स्वच्छता विषय पर अभिलाषा पांडे, प्रतीक्षा राय, रितिका विश्वकर्मा, गौरव राठौर ने भाषण प्रस्तुत किय।
