Spread the love

दमोह ! थाना पथरिया क्षेत्र के सूखा गाँव के पास दो मोटर साइकिल आपस में टकरा गयी है जिसमें 02 व्यक्ति घायल हो गये हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 30-09-2024 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल पथरिया थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक कुँवर सिंह पायलेट वीरेंद्र सिंह ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि दो मोटर साइकिल की आपसी टक्कर हो जाने से दो व्यक्ति राज कुमार पिता लक्ष्मण रैकवार उम्र 25 साल निवासी सागोनी खुर्द, मूल चंद यादव पिता पप्पू यादव उम्र 28 साल निवासी बिलानी घायल हो गये थे। डायल-112/100 जवानों द्वारा घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पथरिया पहुँचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *