दमोह : पितृपक्ष के तत्वाधान में पंजाबी महिला विकास समिति दमोह की महिलाओं द्वारा सेवा सप्ताह वृद्ध आश्रम में मनाया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इस अवसर पर दमोह जिले के न्यायाधीश उदय भान सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। वृद्ध आश्रम में फल, मिठाई, टॉवल एवं कुछ उपयोगी वस्तुओं का वितरण किया गया। जरूरतमंद लोगों को बहुत सी उपयोगी वस्तुओं का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनिया अरोड़ा ने की एवं शुचि अरोड़ा, मनमीत अजमानी, मनप्रीत कौर, शिल्पा, मंजू मोंगिया, पूनम छाबड़ा, कुलजीत कौर एवं आकांक्षा मोंगिया की उपस्थिति रही। इसके साथ ही दमोह शहर के प्रसिद्ध जटाशंकर मंदिर में जाकर प्रसाद वितरण किया एवं जरूरतमंद लोगों को बहुत सी उपयोगी वस्तुएं भी भेंट की गई।

