
दमोह। प्रदेश अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बिहार के नागदा जिले के कृष्णनगर में 15 दलित परिवारो के घर जलाये जाने की न्यायिक जांच एवं पीड़ित परिवारो को एक एक करोड़ मुआवजा दिलाने जाने को लेकर कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतनचंद जैन ने कहा कि भाजपा राज में दलितो पर निरंतर कही न कही अत्याचारो में बढोत्तरी हो रही है बालिकाओ के साथ दुष्कर्म कर उन्हें मारा जा रहा है जो निंदनीय है। पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि समन्ना में हुई दर्दनाक वाहन दुर्घटना हुई असमय मौतों में मृतक व्यक्तियों को दस लाख मुआवजा दे सरकार। मनु मिश्रा, संजय चौरसिया, रजनी ठाकुर, कमला निषाद, बेल त्रिवेदी, आशीष पटेल, भूपेन्द्र आजमानी, पुरूषोत्तम अहिरवाल, नितिन मिश्रा, अभिषेक यादव, रोहन पाठक, प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने कहा कि अयोध्या मे हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को मृत्यु दंड दिया जाये। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय जाटव ने कहा कि आधुनिक दलितो की उपेक्षा की जा रही है एवं सर्वाधिक दलितो को ही प्रताड़ित किया जा रहा है। मंजीत यादव, शमीम कुरैशी, दिनेश रैकवार, मुकेश रोहिताश, राजा रौतेला, शैलेन्द्र ठाकुर पप्पू कसोटया, मदन सुमन, संदीप बरदिया, रफीक खान, अमर िंसंह, विक्रम ठाकुर, राजू बगीरा, गोलू चौरसिया, प्रदीप अहिरवार, मुख्तार जाफरी, बबलू राज, रवि चौधरी, प्रदीप अहिरवार, मानक अहिरवार, ए.के. चिश्ती, नरेश अहिरवार, शेरू कछवाहा, अजय पारोचे, अशोक ठाकुर, बसंत कुशवाहा, गोपाल रैकवार, पप्पू कुशवाहा, अनुज ठाकुर, रियाज खान, हेमराज ने भी कहा कि लाडली बहनो को लालच देकर भाजपा ने सरकार तो बना ली है किन्तु उसी योजना को बंद करने की तैयारी चल रही है हमारी मांग है कि वोट के मुताबिक 3 हजार रूपये लाड़ली बहनो को दिया जाये। इस अवसर पर लक्ष्मण चौरसिया, डा. हीरालाल, इनायत अली, अर्जुन याउव, सचिन यादव, कुलदीप, देबू तिवारी, प्रकाश दुबे, राजू पांडे सहित अनेक कांग्रेसजनों की उपस्थिति रहीं।
