
दमोह। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एम. ऐजाज खान व वक्फ वोर्ड प्रदेश अध्यक्ष सनवर पटेल के निदेश अनुसार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे के नेतृत्व व मोर्चा प्रभारी गोपाल पटेल जिला महामंत्री एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य रशीद सिद्दगी के मार्गदर्शन पर पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष एड साजिद रिजबी की अध्यक्षता में कलाम साहब को स्मरण करते हुए देश व दुनिया में भारत को शक्तिशाली बनाने के अपना सर्वत्र निछावर कर देश और दुनिया को मिसाइल लेश व परमाणु लेश कर शक्तिशाली बनाया। इसी तारतम्य में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शिखा जैन की अध्यक्षता में कलाम साहब के जीवन परिचय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कलाम साहब के जीवन परिचय पर अनेक विन्दूओं पर रोशनी डालते हुए कलाम साहब की विकसित भारत बनाने में विशेष भूमिका अदा की।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला महामंत्री सतीश तिवारी ने कलाम साहब की उपलब्धियों को गिनाते हुए देश और दुनिया में अनोखी पहचान छोंड़ गये। कार्यक्रम के अध्यक्ष नियाज कुरैशी ने कलाम साहब की अनेक मिसाईलो और परमाणु बम बनाने पर अमेरिका की सेटेलाइट की आखों के धूल झोककर परमाणु टेस्ट किया। कार्यक्रम के अंत में निवंध प्रतियोगिता व भाषण देने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व गिफ्ट मुख्य अतिथियों के द्वारा भेट किये गये जिसमें पी.एच.डी. डिग्री प्राप्त डा. हिना तवस्सुम, म.प्र. में 12 में प्रथम स्थान प्राप्त गार्गी अग्रवाल, एम.एल.बी. स्कूल में 12 वी में प्रथम स्थान प्राप्त शिखा सिंह, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दुर्गा पटेल, द्वितीय स्थान सगुफता नाज, तृतीय स्थान मानसी अहिरवाल रहें। कार्यक्रम का आभार स्कूल प्राचार्य डॉ. आलोक सोनवलकर जी ने किया व कार्यक्रम का संचालन एड.साजिद राजवी ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री सद्दाम खान, उपाध्यक्ष वसीम खान, मंत्री काजी शाहिद अली, फिरोज खान, सलमान खान, मीडिया प्रभारी सरफाज खान, उमर मनसूरी, अबरार चिश्ती, शानु खान, फिरोज पठान की उपस्थित रहीं।
