बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रो में पहॅुचा प्रशासन …………………वन विभाग ने वितरण की खाद्य सामग्री

दमोह। बाढ़ग्रस्त ग्रामों में पीड़ित लोगों की मदद से लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और उनके प्रयासों से बाढ़ग्रस्त परिवारों के अंदर सुखद भाव पैदा हो रहे है। ऐसे ही स्तिथि इस समय बाढ़ग्रस्त ग्राम झमरा में देखने मिल रहा है पूरा प्रशासनिक आमला ग्राम के लोगों की मदद के लिए आगे आया। प्रशासन को अपने बीच देख ग्राम के लोग भी सुखद भाव में दिखाई दे रहे हैं स्वास्थ्य विभाग उपचार के लिए खड़ा है तो तेंदूखेड़ा नगर परिषद सी.एम.ओ पीयूष अग्रवाल ने झमरा ग्राम में नगर परिषद का पूरा स्टॉप लगा दिया है। नगर परिषद के स्टॉप ने ग्राम के जल स्रोतों में दवाओं का छिड़काव किया नालियों और घरों के आसपास फोग मशीन की मदद से धुआं कराया जिससे बाढ़ग्रस्त ग्राम झमरा में मच्छरों की तादात पर अंकुश लग सके।

वन विभाग ने भी वनमण्डलाधिकारी के निर्देश पर अपने अपने अधीन श्रेत्र में पहुंचकर वन समिति के माध्यम से बाढ़ग्रस्त परिवार के लिए खाद्य सामग्री दी। तारादेही वन परिक्षेत्र अधिकारी देवेंद्र गुर्जर ने ग्राम खमतरा में पीड़ित परिवारों के लिए अनाज दाल चावल और अन्य सामग्री का वितरण किया तारादेही रेंजर स्वंय ग्रामों में पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। तेंदूखेड़ा वन आमले ने भी तेंदूखेड़ा उपवनमंडल अधिकारी प्रतीक दुबे और तेंदूखेड़ा रेंजर मेघा पटेल के मार्गदर्शन में बाढ़ग्रस्त परिवार को डेढ़महगवा में अनाज का वितरण किया गया। सर्किल ऑफिसर भगवानदास सेन, बीटगार्ड कपिल ठाकुर, बीटगार्ड अभिषेक मोदी ने पीड़ित परिवारों की समस्याएं सुनी और उनको अनाज का वितरण किया।
तेंदूखेड़ा उपवनमंडल अधिकारी प्रतीक दुबे ने बताया बाढ़ग्रस्त परिवार के हर सुख दुख में पूरा वन आमला खड़ा हुआ है वनमंडलाधिकारी ईश्वर जरांडे के निर्देश पर तेंदूखेड़ा और तेजगढ़ वन परिक्षेत्र के अधीन आने वाले बाढ़ग्रस्त ग्रामों में अनाज सहित अन्य भोजन सामग्री का वितरण किए गया है।
