Spread the love

दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि जिले में कृषि, पशुपालन और फूड प्रोसेसिंग से लेकर के अन्य अनेक प्रकार के उद्योग लगाने की प्रचुर संभावनाएं हैं और इसी दृष्टि से हमने 05 अगस्त को एक उद्योग संगम कार्यशाला स्थानीय PG कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित की जा रही है और इस कार्यशाला में भोपाल से हमारे उद्योग विभाग के जिसमें वाणिज्य उद्योग और रोजगार विभाग और MSME विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं, जो कि हमारे उद्योग जगत के स्टार्टअप से संबंधित युवाओं का इसके अलावा उद्योगपतियों का और उद्यमियों का मार्गदर्शन करेंगे। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा कि मैं सभी उद्योग जगत से जुड़े हमारे साथियों से अनुरोध किया है अधिक से अधिक संख्या में इसमें रजिस्ट्रेशन कराएं और जरूर आएं। इसका पंजीयन का QR कोड है, हमने सोशल मीडिया पर डाला हुआ है। आप लोग इसमें अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराएंगे और उद्योग जगत से जुड़े विषयों पर आप अपनी जिज्ञासाओं का समाधान पाएंगे।           

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *