Spread the love

15 अगस्त से शुरू होंगी कक्षाएं, 08 अगस्त तक भरें गूगल फॉर्म

यह कोचिंग प्रीलिम्स, मेंस, और इंटरव्यू की तैयारी के लिए होगी

दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि जिले के विद्यार्थियों और युवाओं के लिए हमने पिछले वर्ष NEET, JEE और CLAT की निःशुल्क कोचिंग शुरू की थी और इस साल हमने PAT यानी प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट की कोचिंग निःशुल्क शुरू की और अब इसी श्रृंखला में तीसरी निःशुल्क कोचिंग शुरू करने जा रहे हैं जो कि MPPSC की तैयारी की है, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रतियोगिता परीक्षा की निःशुल्क तैयारी की कोचिंग दमोह जिले के युवाओं के लिए हम प्रारंभ करने जा रहे हैं। इसके लिए हम सोशल मीडिया के माध्यम से गूगल फार्म आप सब से शेयर कर रहे हैं और इस फॉर्म को दी हुई अंतिम तिथि 08 अगस्त तक भरकर के आप सबमिट कर दें और इसमें जो हमने निर्धारित योग्यता रखी है वह या तो पोस्ट ग्रेजुएट हों यानी स्नातकोत्तर या फिर ग्रेजुएट हों यानी स्नातक आपने पूर्ण कर लिया हो और या फिर आप ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में हो तो आप यह फॉर्म भर सकते हैं तो आप सभी के लिए अवसर है जो MPPSC की तैयारी करके डिप्टी कलेक्टर या अन्य पदों पर अपना चयन कराना चाहते हैं, तो ऐसे विद्यार्थियों को प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू की तैयारी हम लोग नि:शुल्क तरीके से कराएंगे तो आप लोगों से निवेदन है, जो भी इसमें रुचि लेते हो, हमारा बैच अधिकतम 60 बच्चों का रहेगा तदनुसार जो युवा इस लक्ष्य को प्राप्त करना चाहते हैं और यदि उनकी रुचि है तो कृपया हमारा गूगल फॉर्म भरकर अवश्य भेजें। गूगल फॉर्म भरने की आखिरी तिथि 08 अगस्त है, हमारा प्रयास होगा कि हम 15 अगस्त  से कक्षाएं हमारे जिले में प्रारंभ कर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *