
दमोह । स्थानीय पीजी कॉलेज दमोह के सभागार में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध के नायकों की बहादुरी और वीरता हेतु उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार जैन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वल कर कारगिल युद्ध में शहीद जवानों के चित्र के सम्मुख डॉ. आलोक कुमार जैन, डॉ. एसके अग्रवाल, डॉ. पी के जैन द्वारा शहीदों को कैंडल एवं पुष्प के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डॉ. इंदिरा जैन द्वारा सभागार में उपस्थित समस्त विद्यार्थियों को कारगिल युद्ध के प्रेरणादायक प्रसंग एवं उनकी शौर्य गाथाओं को सुनाकर विद्यार्थियों में देश प्रेम एवं राष्ट्रभक्ति की भावना का जज्बा पैदा करने वाले विचार प्रस्तुत किए गए। छात्रों द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भाषण के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त किया गया। एनसीसी अधिकारी डॉ. के एस बामनिया द्वारा प्रोजेक्टर पर कारगिल विजय से संबंधित डॉक्यूमेंट्री फिल्म विद्यार्थियों को दिखाई गई। गौरव विश्वकर्मा, हर्ष पटेल ,अनुश्री, रितु पोरिया ,राजेश कोरी, सुमित मुंडा आदि अन्य विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से प्रेरित गीतों की प्रस्तुति दी गई।
मंच संचालन डॉ. हरिओम दुबे एवं एन एस एस जिला संगठक डॉ जितेंद्र कुमार चौधरी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के एनसीसी एवं एनएसएस के विद्यार्थियों सहित अधिक संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
