Spread the love

अशोकनगर-विदिशा से चुराईं 6 बाइक जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार
अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में दो युवकों को पकड़ा है। जिनके कब्जे से चोरी की 6 बाइक बरामद की गई है। मुख्य आरोपी का नाम सोनू प्रजापति है, जो बरखेड़ा जागीर का रहने वाला है। चोर ने तीन बाइक विदिशा, दो अशोकनगर की जिला अस्पताल व खालसा कॉलोनी और एक मुंगावली से चोरी की थी। इन बाइक की कीमत करीब 2 लाख 35 हजार रुपए है।
एसडीओपी विवेक शर्मा ने बताया कि 1 जुलाई को बुंदेल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 24 जून को वे खालसा कॉलोनी स्थित अपने मित्र के मकान पर गए थे। उन्होंने अपनी बाइक हीरो कंपनी की (एमपी67 एमडी9511) मकान के बाहर खड़ी की थी। जब वे बाहर निकले तो गाड़ी गायब थी। इस पर अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे से चोर की तलाश की एक फुटेज में मुख्य आरोपी सोनू प्रजापति नजर आया। सीसीटीवी व मुखबिी की सूचना पर 31 जुलाई को जेबीएन कॉलोनी के पास से सोनू पिता राजकुमार प्रजापति को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से खालसा कॉलोनी से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने 5 अन्य बाइक चुराने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि एक मोटरसाइकिल रवि उर्फ रविंद्र सिंह सिख को दी थी।इसके बाद पुलिस ने रवि उर्फ रविंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ और कोर्ट से रिमांड के बाद कुल 6 मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। यह सभी हीरो कंपनी की चार डीलक्स व दो सिलेंडर है। इस कार्रवाई में निरीक्षक रवि प्रताप सिंह चौहान, उनि जंगबहादुर सिंह तोमर, उनि अक्षय कुशवाह और अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *