Spread the love

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिए गए निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा निरीक्षण कार्यवाही करते हुए रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पथरिया नगर स्थित विभिन्न मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। कार्यवाही में संजय चौराहा स्थित श्री बीकानेर मिष्ठान भंडार से मिल्क केक एवं सौरभ ब्रांड नमकीन, गढाकोटा रोड, झंडा चौक स्थित श्रीराम बेकरी से लखन ब्रांड गुजराती नमकीन एवं कलू बड्डा नेमा स्वीट्स से खोवा के नमूनें जांच हेतु लिए गए। इन नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। मौके पर मैजिक बॉक्स की सहायता से खोवा, मावा बर्फी, रसगुल्ला, कलाकंद एवं नमकीन की गुणवत्ता की जांच की गई। मौके पर सभी मिठाई दुकानदारों को ग्राहकों को शुद्ध एवं सुरक्षित मिठाई एवं नमकीन विक्रय करने के निर्देश दिए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *