
दमोह : मध्य प्रदेश अग्रवाल महिला महासभा भोपाल की दमोह इकाई के द्वारा मित्रता दिवस पर 90 के दशक की श्वेत श्याम ब्लैक एंड व्हाइट पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से ब्लैक एंड व्हाइट पर आधारित सामग्री का प्रयोग करना था इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में भौतिकी वाद के युग में जहां लोग अपने संस्कार भूल रहे हैं, नैतिकता खत्म हो रही है, एक बार फिर याद दिलाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मध्यप्रदेश महिला महासभा हमेशा इसी प्रकार के आयोजन करती है जिससे समाज का नाम रोशन किया जा सके। इसके अंतर्गत पुराने गीत पुराने वस्तुओं का प्रयोग पुरानी परंपराएं आदि का प्रदर्शन किया गया। महिला महासभा इस प्रकार की कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रमा, जिला नगर अध्यक्ष अंजलि, प्रभारी रिद्धि, मोनिका, ज्योति, सैफाली, तरू, आशा, करूणा, रोशनी, नेहा, प्रीती सहित अन्य सदस्यगण मौजूद रही।
