Spread the love

मां ने की शिकायत, स्कूल प्रबंध ने दो टीचरों को किया निलंबित
धनबाद। झारखंड के धनबाद में एक बच्चे को ऐसी सजा दी गई कि हर कोई हैरान और गुस्से में आ गया। कक्षा चार के एक बच्चे को टीचर ने 10 पेज गालियां लिखने की सजा दी। यह मामला धनबाद के संत मेरी स्कूल का है। शिक्षक पर आरोप है कि उसने बच्चे को गाली लिखने की सजा दी। बच्चे ने 10 पेज अपशब्द लिखे। कॉपी में यह लिखा देख परिजन हैरान रह गए। इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन और बाल संरक्षण पदाधिकारी से की।
जानकारी के मुताबिक चौथी कक्षा के छात्र की कॉपी में अपशब्द लिखने पर उसकी मां स्कूल पहुंची, लेकिन तबतक स्कूल बंद हो गया था। स्कूल प्रबंधन की करतूत पर महिला गेट के पास रोने लगी। महिला को रोता देख मजार कमेटी व अन्य लोग पहुंचे। बाद में प्रिंसिपल को जानकारी दी गई। जब सुनवाई नहीं हुई तो महिला बच्चे को लेकर बाल संरक्षण पदाधिकारी के पास पहुंची और शिकायत की। महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं स्कूल प्रबंधन ने कहा कि मां ने शिकायत की है। तुरंत स्कूल प्रबंध कमेटी की बैठक बुलाई, जिसमें पता चला कि बच्चे आपस में गाली दे रहे थे। इसपर टीचर ने उन्हें सजा दी। टीचर नेहा और बबिता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *