Spread the love

एकतरफा प्यार में जबरन शादी का दबाव बना रहा था आरोपी
जबलपुर। पाटन थाना अतंर्गत ग्राम सकरा में एक तरफा प्रेम करने वाले सिरफिरे युवक ने 15 वर्षीय स्कूली छात्रा की घर में सोते समय घात लगाकर हत्या कर दी| बताया गया है कि युवक लड़की से एकतरफा प्यार करता था और लड़की के परिजनों से उससे शादी का प्रस्ताव रखा था, लड़की की मम्मी ने शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया| इसी बात पर आरोपी ने कहा कि मेरी से शादी नहीं हो सकती तो जिन्दा रहकर क्या करेगी और हत्या कर भाग गया| घटना देर रात 2.30 बजे की बताई गई है|
पाटन थाना प्रभारी गोविन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि ग्राम सकरा निवासी राकेश रैकवार यहां रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी से एकतरफा प्यार करता था| कुछ दिन पहले राकेश रैकवार ने लड़की की मां से कहा कि उसकी लड़की से वह प्यार करता है और शादी करना चाहता है| लड़की की मां ने उसे समझाया कि अभी लड़की की उम्र कम है और हमारी तुम्हारी जाति अलग है शादी समाज में ही होगी| उसके बाद वह धमकी देकर गया कि शादी मुझसे ही होगी नहीं तो किसी और से नहीं होने दूंगा| इसके बाद वह रंजिश रखने लगा| उसके बाद आरोपी घर के सामने घात लगाकर बैठ गया| घर में सभी लोग सो रहे थे| कमरे का दरवाजा लटका हुआ था, कुंडी अंदर से खुली थी देर रात लगभग 2.30 बजे किशोरी के चीखने की आवाज पर बगल वाले कमरे में सो रही उसकी बहन की नींद खुली तो उसने देखा कि राकेश रैकवार अपने हाथ में कुल्हाड़ी लिये उसकी बहन के पास खड़ा था वह कुछ कह पाती, तभी राकेश ने यह कहते हुये कि मुझसे शादी नहीं होगी तो जिन्दा रहकर क्या करेगी और जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से २-३ बार हमलाकर बहन की हत्या कर दी और आरोपी भाग गया| पुलिस ने 19 साल की बड़ी बहन की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 103(1), 332(ए) बीएनएस तथा 3(2)(व्हीए) एससी एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *