Spread the love

नारी सशक्तिकरण, पौधारोपण व सांस्कृतिक समरसता का अनूठा संगम

दमोह। वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई दमोह द्वारा हरियाली तीज उत्सव का भव्य आयोजन वैश्य भवन में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती सत्यभामा गुप्ता रहीं जिनके साथ संभागीय अध्यक्ष श्रीमती ऋतु अग्रवाल , जिला प्रभारी श्रीमती विद्या असाटी, जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गुप्ता , नगर अध्यक्ष श्रीमती अनीता अग्रवाल , जिला महामंत्री शैलजा असाटी , नगर महामंत्री सविता गुप्ता तथा वैश्य महासम्मेलन महिला संरक्षक मंडल की वरिष्ठ सदस्याएं — पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती असाटी, चंद्रा नेमा, सुमित्रा अग्रवाल, पुष्पा चिले एवं सुनीता गुप्ता जी, नीलू अग्रवाल, साधना छिरोरया की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में फरिश्ते संरक्षक के रूप में समाज में उत्कृष्ट सहयोग देने वाली वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान हमारी महिला इकाई की ओर से पदाधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया, जो उत्सव का एक भावनात्मक एवं प्रेरणादायक क्षण बना।


महालक्ष्मी पूजन कर मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कंचन असाटी व माया गुप्ता द्वारा वैश्य गान की खूबसूरत प्रस्तुति हुई कार्यक्रम संचालन की ज़िम्मेदारी श्रीमती कंचन असाटी एवं शैलजा असाटी ने अत्यंत कुशलता से निभाई। कार्यक्रम में श्रीमती शिखा गुप्ता एवं माया गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती सत्यभामा गुप्ता ने नारी सशक्तिकरण, संगठन की एकजुटता एवं समाज में महिलाओं की भागीदारी पर अपना प्रेरणादायक वक्तव्य प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं केवल घर तक सीमित नहीं रहीं, वे समाज के हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष श्रीमती अनीता अग्रवाल जी द्वारा वैश्य महासम्मेलन का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया ।

सभी बहनों की कार्यक्रमों में सक्रियता रहती है तभी कार्यक्रम सफल हो पाते हैपौधारोपण कर सभी बहनों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में साहित्यिक प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें प्रसिद्ध साहित्यकार चंद्रा नेमा , पुष्पा चिले एवं साधना छिरोरिया ने सावन एवं नारी भावनाओं पर आधारित अपनी सुंदर कविताओं का वाचन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस तरह यह आयोजन संस्कृति, समाज सेवा एवं महिला जागरूकता का सजीव उदाहरण बना। कार्यक्रम में वैश्य महिला इकाई की सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं, जिन्होंने मिलकर इस आयोजन को सफल एवं यादगार बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *